स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र बढ़ते हुए क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। देश की बढ़ती स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं और उभरते बाजार अवसरों के कारण इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। नई दिल्ली में वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा उपकरण क्षेत्र लगभग 14 अरब होने का अनुमान है और 2030 तक इसके 30 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत एशिया में चौथा सबसे बड़ा चिकित्सा उपकरण बाजार है। सुश्री अनुप्रिया पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत आने वाले वर्षों में चिकित्सा उपकरणों और नवीन स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकियों के प्रमुख निर्यातक के रूप में उभरेगा।
Site Admin | दिसम्बर 19, 2024 1:47 अपराह्न
बढ़ते हुए क्षेत्र के रूप में उभर रहा है चिकित्सा उपकरण क्षेत्र: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल
