जून 16, 2024 5:23 अपराह्न

printer

बढ़ती वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं से निपटने के लिए मल्टी-मॉडल जागरूकता अभियान शुरू

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड – सीबीआईसी ने देश में बढ़ती वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं से निपटने के लिए मल्टी-मॉडल जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत आम जनता को समाचार पत्रों, मोबाइल संदेशों, ईमेल और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से वित्तीय धोखाधड़ी के जाल से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीबीआईसी ने कहा कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां धोखेबाज लोग खुद को भारतीय सीमा शुल्क अधिकारी बताकर देश भर में जनता से पैसे ठगते हैं। ये धोखाधड़ी मुख्य रूप से फोन कॉल या एसएमएस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके की जाती हैं और लोगों को डराया जाया है कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिये तो उन्हें सजा हो सकती है या उन पर जुर्माना लग सकता है। सीबीआईसी ने जनता से धोखेबाजों की कार्यप्रणाली को समझने, अपनी जानकारी लोगों से साझा न करने, कॉल करने वाले के आचरण को सत्यापित करने और सतर्क रहकर ऐसे कृत्यों की शिकायत करने का आग्रह किया है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला