जून 26, 2025 7:46 अपराह्न

printer

बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के संबंध में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान स्वास्थ्य परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के संबंध में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2018-19 के दौरान पांच हजार पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड सहित 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। ये परियोजनाएं बेवजह देरी और लागत वृद्धि में फंसी हुई हैं, जो बड़े पैमाने पर वित्तीय गबन का संकेत देती हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कहा है कि शहर भर में विभिन्न अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक्स और आईसीयू बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारी अनियमितताएं, देरी और धन की महत्वपूर्ण हेराफेरी पाई गई है। जिसके कारण निर्धारित समय सीमा के भीतर एक भी परियोजनाएं पूरी नहीं हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला