अप्रैल 4, 2024 8:20 अपराह्न

printer

बडकागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी से मांगा समय, ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था

बडकागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को ईडी ने पहला समन जारी कर आज एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय ऑफिस बुलाया था। जानकारी के मुताबिक, अंबा प्रसाद ने ईडी से समय मांगा है, वह आज ईडी ऑफिस नहीं पहुंचीं। वहीं, ईडी ने अंबा के भाई अंकित को समन जारी कर 5 अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया है। इधर, विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में पीएमएलए के तहत झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लिया है। वहीं भूमि घोटाला मामले में ईडी द्वारा आज 4 अन्य लोगों को समन दिया गया। इस मामले में अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप को समन जारी किया है। गौरतलब है कि 30 मार्च 2024 को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, हिलेरियस कच्छप एवं राजकुमार पाहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था।