लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को नेक्स्ट जेनरेशन बजट बताते हुए कहा है कि इससे दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी।
दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत और विकसित दिल्ली का रोडमैप तैयार करता है। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में लोक निर्माण विभाग को सड़क विकास के लिए आठ सौ करोड रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है।
वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा अगले वित्त वर्ष में लगभग एक हजार दो सौ करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि इस राशि से सड़कों के सुदृढ़ीकरण, यातायात सुधार और यात्रियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बेहतर समन्वय से लंबित बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं अब तेजी से पूरी की जा रही हैं।