केंद्रीय बजट 2026-27 में घरेलू रासायनिक उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए तीन नए समर्पित रासायनिक पार्कों का प्रस्ताव है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि बजट में कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज-सीसीयूएस प्रौद्योगिकी के लिए प्रावधान है, जिससे रसायन सहित पांच औद्योगिक क्षेत्रों में अंतिम उपयोग अनुप्रयोगों में उच्च स्तर की तैयारी हासिल की जा सके।
सीसीयूएस प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए अगामी पांच वर्षों में बीस हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। सीसीयूएस का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इसके अलावा बजट में 200 पुराने औद्योगिक समूहों को पुनर्जीवित करने की योजना है। इससे रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी उन्नयन के माध्यम से लागत प्रतिस्पर्धात्मकता और दक्षता में सुधार होगा।