मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 5, 2023 8:50 अपराह्न

printer

बच्चों से जुड़े अपराधों के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने बच्चों से जुड़े अपराधों के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर ने आज से 19 अक्टूबर तक  बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और गांवों में जाकर लोगों को बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस कार्य में कानून से जुड़े छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा जिनको आज प्रशिक्षित किया गया।