दिसम्बर 27, 2025 10:39 पूर्वाह्न

printer

बच्चे ही देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माता: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माता हैं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ आयोजित रात्रिभोज में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने बच्चों के योगदान की सराहना की।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने 17 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला