महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि बच्चे भविष्य और विकसित भारत के निर्माता हैं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ आयोजित रात्रिभोज में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बच्चों के कार्यों की सराहना की। सुश्री अन्नपूर्णा देवी ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र के लिए किया गया कोई भी कार्य वीरता का कार्य है। उन्होंने देशभर के सभी बच्चों से विकसित भारत की यात्रा में योगदान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री ने 17 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।