हिमाचल प्रदेश निगम के उपाध्यक्ष कर सिंह खाची ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कुल्लू, चंबा, लाहौल स्पीति के दौरे पर हूं। बंजार में वनों के अवैध कटान पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी के आरोपों का जवाब दिया उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी ने वन कटान को लेकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की है । उन्होंने कहा कि मैंने उसे जगह का भी दौरा किया है और ऐसे में वहां पर फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के द्वारा 836 पेड़ों को काटने के लिए ठेका दिया गया है ।
उन्होंने कहा कि ऐसे में वहां पर 16 हरे पेड़ों को काटने पर वन विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है । उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारी जांच कर रहे हैं लेकिन जिस प्रकार स्थानीय विधायक के द्वारा 400 पेड़ों को काटने की बात कही गई है वह झूठी है। उन्होंने कहा कि बंजार में जहां पर फॉरेस्ट कारपोरेशन के द्वारा वहां पर 836 गिरे सूखे पेडों से 11 हजार सिलिपर निकाले गए है। उन्होंने कहा कि बंजार के जंगल मे 260 पेड़ों को काटने के लिए ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। केहर सिंह खाची ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बैलेंस शीट तैयार की गई है जिसमें फॉरेस्ट कारपोरेशन को पहली बार करोड़ों रुपए का मुनाफा हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग का फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन में जगह-जगह सरकार को करोड़ो रूपये फायदा फायदा हुआ है । उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट कॉरपोरेशन निरंतर जंगलों में संपदा जो सूखी है और गिरे हुए पेड़ है उनको कारपोरेशन के माध्यम से समय पर इमारती लकड़ी इकठ्ठा कर सेल की जा रही है । जिससे सरकार को करोड रुपए का फायदा हो रहा है l
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पार्टियों के नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाकर संरक्षण करना चाहिए ताकि भविष्य में हिमाचल प्रदेश हरा-भरा हरियाली और सुंदरता बनी रहे इसके लिए सभी का सामूहिक प्रयास जरूरी है