मार्च 14, 2026 9:50 अपराह्न

printer

बंगाल विधानसभा चुनाव अस्तित्व और आत्मा की रक्षा की लड़ाई: पीएम नरेंद्र मोदी

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी विधानसभा चुनावों को बंगाल के अस्तित्व और आत्मा की रक्षा की लड़ाई बताया। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सांप्रदायिक समीकरणों को लेकर उनकी हाल की टिप्पणियों की निंदा करते हुए उन्हें असंवैधानिक और निंदनीय बताया। प्रधानमंत्री ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस-टीएमसी पर घुसपैठियों को संरक्षण देकर अपना आधार बढ़ाने का आरोप भी लगाया। श्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी-भाजपा समर्थकों को रैली स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलों को बंद करके और वाहनों को रोककर रैली को बाधित करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री-किसान जैसी कल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक कारणों से रोकने का आरोप लगाया।