अक्टूबर 21, 2024 1:09 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आकाशवाणी को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में दो से तीन दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता हैं।

 

आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है और कई स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।