अक्टूबर 7, 2024 5:25 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असम झारखंड पर दिख रहा असर

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असम झारखंड पर असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 11 अक्तूबर तक राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची के अलावा गुमला, बोकारो समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात भी होने की संभावना व्यक्त की गयी है।