मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 9, 2024 12:56 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी पर हवा का दबाव क्षेत्र गहराने की संभावना, ओडिशा के कई हिस्सों में हो सकती है अत्याधिक वर्षा

बंगाल की खाड़ी पर बना हवा के दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के भीतर और गहरा होने की संभावना है जिस कारण ओडिशा के कई हिस्सों में अत्याधिक वर्षा हो सकती है। हवा के दबाव का यह क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे उसके आसपास पश्चिम-मध्य में तटीय शहर पुरी से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है।

 

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और आज दोपहर बाद पुरी तथा दीघा के बीच ओडिशा तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने ओडिशा के गंजम, खोरधा, कंधमाल, पुरी और बौध जिलों में रेड अलर्ट, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

इस बीच भारी बारिश के कारण कोरापुट जिले के कुंद्रा ब्लॉक के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है और राज्‍य की कोलाब और बोरी नदियाँ उफान पर हैं। बाढ़ के पानी से घिरे प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मलकानगिरी जिले के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण उनका संपर्क राज्य के अन्‍य हिस्‍सों से कट गया है। राज्य सरकार बाढ़ की स्थिति पर नज़र रख रही है।