सितम्बर 30, 2023 8:47 पूर्वाह्न | केरल – वर्षा

printer

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण केरल में वर्षा जारी

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण केरल में वर्षा जारी है। राज्‍य के दस जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों तेज हवा के कारण केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है।