मई 20, 2024 7:53 पूर्वाह्न

printer

फ्रेंच ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट आज पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस में शुरू होगा

फ्रेंच ओपन 2024 टेनिस टूर्नामेंट आज पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस में शुरू होगा। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम में मुख्य ड्रॉ के मैच 26 मई से शुरू होंगे। भारत के स्टार खिलाड़ी सुमित नागल ने पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह 2019 में प्रजनेश गुणेश्वरन के बाद फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

सुमित नागल ने हाल ही में मोंटे कार्लो मास्टर्स में दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी माटेओ अर्नाल्डी को हराया, जहां वह 42 वर्षों में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी बने।

पुरुष एकल में आकर्षण का केंद्र स्पेन के ‘किंग ऑफ क्ले’ कहे जाने वाले राफेल नडाल और सर्बिया के विश्व नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच होंगे। विश्‍व नंबर-3 स्पेन के कार्लोस अलकराज के भी प्रबल दावेदार होने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला