जून 9, 2024 1:33 अपराह्न

printer

फ्रेंच ओपन टेनिस का फाइनल मुकाबला आज, स्पेन के कार्लोस अल्‍काराज के सामने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती 

 फ्रेंच ओपन टेनिस के फाइनल में, आज पेरिस में स्पेन के कार्लोस अल्काराज का मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। 21 वर्षीय अल्‍काराज का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा, जबकि ज्वेरेव पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे हैं। अल्काराज 2022 में अमरीकी ओपन और 2023 में विंबलडन जीत चुके हैं।

    

प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स का खिताब कल पौलेंड की इगा स्‍वातेक ने जीता। उन्होंने फाइनल में इटली की जैस्मिन पाओलोनी को हराया। स्वातेक, लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं।