फ्रांस में 75 वर्ष में सबसे भयानक जंगल की आग में पेरिस से भी बडा क्षेत्र नष्ट हो गया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार आग दक्षिणी फ्रांस के गांव के निकट लगी। इस आग में एक महिला की मृत्यु हो गई और 11 अग्निशमन कर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए। दो लोगों की स्थिति नाजुक है। आग बुझाने के लिए दो हजार से अधिक अग्निशमन कर्मी और 500 वाहन लगाए गए। आग को फैलने से रोक दिया गया है। इसके बावजूद आज अधिकारियों ने चेतावनी दी कि आग अभी और कुछ दिन तक जलती रहेगी।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 7:30 अपराह्न
फ्रांस में 75 वर्ष में सबसे भयानक जंगल की आग
