फ्रांस में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत नाथी मथेथ्वा, लापता होने की सूचना के एक दिन बाद पेरिस में मृत पाए गए। 58 वर्षीय राजनयिक को कल सुबह हयात रीजेंसी होटल के आंतरिक प्रांगण में एक सुरक्षा गार्ड ने मृत पाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे सोमवार को होटल में आए थे और 22वीं मंजिल पर एक कमरा बुक किया था। श्री मथेथ्वा, अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य थे और इससे पहले पुलिस मंत्री और कला तथा संस्कृति मंत्री के रूप में सेवा दे चुके थे। उन्हें दिसंबर 2023 में फ्रांस में राजदूत नियुक्त किया गया था।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2025 6:48 अपराह्न
फ्रांस में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत नाथी मथेथ्वा, लापता होने की सूचना के एक दिन बाद पेरिस में मृत पाए गए