मार्च 17, 2026 2:14 अपराह्न

printer

फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से शुरू

फ्रांस में, ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से शुरू हो रहा है। पहले दिन पुरुष और महिला सिंगल्‍स के क्वालीफायर मैच खेले जाएंगे। भारतीय खिलाडी किदाम्बी श्रीकांत, आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा टूर्नामेंट में अपना अभियान कल से शुरू करेंगे। एच.एस. प्रणॉय चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।

पूर्व विश्व नंबर एक और 30वीं वरीयता प्राप्‍त किदाम्बी श्रीकांत कल पुरुष सिंगल्‍स के पहले दौर में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन से खेलेंगे। वहीं आयुष शेट्टी और किरण जॉर्ज आमने सामने होंगे। पुरुष डबल्‍स में, हरिहरन अमसाकरुनन और एम आर अर्जुन की जोड़ी भारतीय अभियान का नेतृत्व कर रही है।

उधर, महिला डबल्‍स में, अश्विनी भट और शिखा गौतम तथा देविका सिहाग और ईशरानी बरुआ की जोड़ी भारतीय अभियान का नेतृत्व करेंगी। मिकस्‍ड डबल्‍स मेंध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो तथा रोहन कपूर और गड्डे रुत्विका की जोडी भी टूर्नामेंट में हिस्‍सा ले रही हैं।