जनवरी 7, 2026 10:22 अपराह्न

printer

फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है और बहुध्रुवीयता के लिए प्रतिबद्ध दो देशों के तौर पर, इस समय वैश्विक राजनीति को स्थिर करने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ बैठक के दौरान अपने शुरुआती भाषण में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि लगातार बातचीत, रिश्ते को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में हो रही है और यह स्वाभाविक है कि रणनीतिक साझेदार बहुत करीब से सलाह-मशविरा करें।