मार्च 28, 2025 11:16 पूर्वाह्न

printer

फ्रांस: पेरिस में यूक्रेन के लिए चौथी शांति और सुरक्षा बैठक में यूरोप के प्रमुख नेताओं ने लिया भाग

फ्रांस के पेरिस में यूक्रेन के लिए चौथी शांति और सुरक्षा बैठक में यूरोप के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि सभी देशों ने युद्ध के न्यायपूर्ण रूप से शांति के साथ समाप्त नहीं होने तक रूस के खिलाफ कोई प्रतिबंध नहीं हटाने का समर्थन किया।

 

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि शिखर सम्मेलन यूरोपीय एकता का  प्रदर्शन था। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य सहायता देने पर व्यापक चर्चा हुई।