मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2023 12:03 अपराह्न | फ्रांस-नाइजर

printer

फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्‍य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया

फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्‍य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने कहा, इस वर्ष के अंत तक नाइजर से एक हजार 500 सैनिकों को हटा लिया जाएगा। कई सप्‍ताह तक जुंटा के दबाव और प्रदर्शनों के बाद फ्रांस ने नाइजर से अपने सैनिकों को हटाने का निर्णय लिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने जुंटा को नाइजर के वैध अधिकार के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया है, श्री मैक्रॉ ने कहा कि फ्रांस के राजदूत को भी नाइजर से वापस बुलाने का फैसला किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला