मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2025 8:54 पूर्वाह्न

printer

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा- फिलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान फ़्रांस आधिकारिक तौर पर फ़लस्तीन को मान्यता दे देगा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह निर्णय पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए फ़्रांस की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। श्री मैक्रों ने यह भी कहा कि शांति संभव है और गाज़ा में तुरंत युद्धविराम तथा आम नागरिकों को बचाने की आवश्यकता है।

   

श्री मैक्रों ने कहा कि सभी बंधकों की रिहाई और गाज़ा के लोगों को व्यापक मानवीय सहायता की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हमास को निरस्त्र कर गाज़ा का पुनर्निर्माण करना चाहिए।

   

इस बीच, इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के फैसले को गंभीर भूल बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांस के राष्ट्रपति हमास और अन्य समूहों द्वारा उत्पन्न खतरों की अनदेखी कर रहे हैं।

   

फिलहाल, संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्या 193 है। इनमें से 140 से अधिक देशों ने फलस्तीन को मान्यता दी हुई है।