फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश रवाना हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा ने भारत और फ्रांस के बीच बहुआयामी संबंधों को बड़ा प्रोत्साहन दिया है, जिसमें 2047 के लक्ष्यों पर प्रगति को और मजबूत करना, मानवता के लिए अग्रणी एआई, समावेशी विकास और एक टिकाऊ भविष्य शामिल हैं।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 10:17 अपराह्न
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के बाद स्वदेश रवाना