जनवरी 27, 2026 10:27 अपराह्न

printer

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक पास किया

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक कल रात 21 के मुकाबले 130 मतों से पारित हुआ। यह प्रतिबद्ध सितंबर में अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से लागू होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विधेयक शीघ्र पारित कराने का अनुरोध किया था। अब इस पर सीनेट में चर्चा होगी। यह विधेयक यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम के अनुरूप बनाया गया है, जो इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए कड़े नियम लागू करता है। इससे पहले, ब्रिटेन ने भी बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर संभावित प्रतिबंधों पर चर्चा की थी। पिछले वर्ष दिसंबर में, ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया था।