फ्रांस की अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बार्डोट को 1956 में फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई थी। 1970 के दशक के शुरू में उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं तथा पशु अधिकारों की मुखर समर्थक बन गईं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बार्डोट को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्र और सर्वव्यापी प्रतिभा से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि फ्रांस सदी की एक महान हस्ती के निधन पर शोक मना रहा है।