फ़रवरी 19, 2026 9:30 अपराह्न

printer

फ्रांस और भारत ‘मेक इन इंडिया’ को केंद्र में रखते हुए राफेल विमानों पर सहयोग को बढाएंगे: इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस और भारत दोनों राफेल विमानों पर सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि कुछ दिन पहले भारत ने 114 नए राफेल विमान खरीदने और उनके सह-उत्पादन में सहयोग करने की इच्छा जताई है। जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ की प्रमुख भूमिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है, जो दोनों देशों के लिए खास है।