फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के दौरान सहयोगी देशों की संपत्तियों की रक्षा के लिए फ्रांस के परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत को बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।
श्री मैक्रॉ ने कहा कि चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत को फ्रिगेट और वायुसेना विंग द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। फ्रांसीसी टीवी पर प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्ड सम्बोधन में श्री मैक्रॉन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में राफेल लड़ाकू विमान, वायु रक्षा प्रणाली और हवाई रडार प्रणाली को मध्य पूर्व में तैनात की गई हैं।
फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने पहले ही कह चुके हैं कि वे पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुए अमरीका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में शामिल नहीं थे, लेकिन वे ईरान की मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता को नष्ट करने के लिए रक्षात्मक कार्रवाई करने को तैयार थे।