पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच फॉर्म-7 पर जारी आरोप-प्रत्यारोप की बीच निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण आया है। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट किया है कि निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता फॉर्म-7 की कितनी भी प्रतियां जमा कर सकता है। आयोग के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा जमा किए जाने वाले फॉर्मों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। हांलाकि प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए यदि कोई व्यक्ति पांच से अधिक आपत्तियां दर्ज करता है, तो दावों की वैधता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता पंजीकरण अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से समीक्षा की जाएगी।
Site Admin | जनवरी 17, 2026 12:34 अपराह्न
फॉर्म-7 विवाद पर निर्वाचन आयोग का स्पष्टीकरण, प्रतियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं