मार्च 15, 2026 8:59 पूर्वाह्न

printer

फॉर्मूला वन ने पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बहरीन और सऊदी अरब में अप्रैल में होने वाली ग्रांप्री रेस रद्द की

फॉर्मूला वन ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण बहरीन और सऊदी अरब ग्रांप्री की रेस अप्रैल में आयोजित नहीं होंगी। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी ल’ऑटोमोबाइल-एफआईए ने कहा गया है कि 12 अप्रैल को बहरीन और 19 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एफ-वन रेस का कार्यक्रम तय था।

एफ-वन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये कठिन निर्णय लिया गया है।

एफआईए अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा कि एफआईए हमेशा अपने समुदाय और सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोपरि रखेगा।

फॉर्मूला वन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मोटर रेसिंग प्रतियोगिताओं में से एक है।