फ़रवरी 8, 2026 8:37 पूर्वाह्न

printer

फुटबॉल: भारत ने एसएएफएफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता

फुटबॉल में, भारत ने नेपाल के पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेले गए दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (एसएएफएफ) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान जुलान नोंगमैथेम ने पहला गोल किया, जिसके बाद एलिजाबेथ लकरा, पर्ल फर्नांडीस और अनविता रघुरामन ने भी गोल किए। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ राउंड-रॉबिन में मिली हार का बदला ले लिया।
 
भारत ने अपनी अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम को पोखरा में एसएएफएफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भेजा था ताकि वे इस साल के अंत में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर सकें।