अक्टूबर 11, 2025 7:17 पूर्वाह्न

printer

फुटबॉल: भारत की अंडर-23 पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को पहले अंतर्राष्‍ट्रीय मैत्री मैच में दो-एक से हराया

फुटबॉल में भारत की अंडर-23 पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को पहले अंतर्राष्‍ट्रीय मैत्री मैच में दो-एक से पराजित किया। जकार्ता में खेले गए मैच में, सभी तीन गोल पहले हाफ में हुए। सुहैल अहमद भट ने मैच के 5वें और 26वें मिनट में दो गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। इंडोनेशिया ने मैच के 41वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त कम कर दी। लेकिन भारत ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुहैल भट को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।