मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 7:52 पूर्वाह्न

printer

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 3-2 से हराया

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, मुंबई सिटी एफसी ने कल रात कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में ईस्ट बंगाल एफसी को 3-2 से हरा दिया। मुंबई सिटी एफसी की तरफ से 39वें मिनट में लालियानजुआला चांगटे ने पहला गोल किया। इसके चार मिनट बाद, निकोलाओस करेलिस ने मुंबई के लिए बढ़त दोगुनी कर दी। घरेलू टीम ने 83वें मिनट में डेविड लालहलानसांगा के गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैच के 87वें मिनट में, मुम्बई के निकोलाओस करेलिस ने एक बार फिर गोल करके मुंबई सिटी एफसी के लिए तीन अंक अर्जित किए।