दिसम्बर 7, 2025 7:54 पूर्वाह्न

printer

फीफा ने अगले वर्ष होने वाले फुटबॉल विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया

अगले वर्ष होने वाले फुटबॉल विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल महासंघ- फीफा ने यह घोषणा अमरीका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले 48 टीमों के टूर्नामेंट के लिए ग्रुप को अंतिम रूप देने के एक दिन बाद की है। विश्‍व कप 11 जून को मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के साथ शुरू होगा। इसमें कुल 104 मैच खेले जायेंगे। मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना 16 जून को अल्जीरिया के साथ अपना अभियान शुरू करेगा।

ड्रॉ के लिए वाशिंगटन के कैनेडी सेंटर में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को फीफा का नया शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में राष्ट्रपति ट्रम्प, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी में होगा।

विश्‍व कप के 78 मैच अमरीका में और 13-13 मैच कनाडा तथा मेक्सिको में खेले जाएंगे। कनाडा, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया के मैच अमरीका में नहीं होंगे।