फुटबॉल में कल जेद्दा में एएफसी अंडर-17 एशियाई कप में भारत को उज्बेकिस्तान से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं।
उजबेकिस्तान के लाज़ीज़ अब्दुरैमोव ने 32वें मिनट में और अखरोरबेक रवशानबेकोव ने 78वें मिनट में गोल किये। भारतीय मिडफील्डर वांगखेम डेनी सिंह के 60वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से उज्बेकिस्तान ने भारत को 3-0 से हरा दिया।