फिलीपींस में आज तेज बारिश और तूफान के कारण बाढ़ और भूस्खलन में 12 लोगों की मृत्यु हो गई। 27 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं। तूफान विफ़ा के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई।
इस प्राकृतिक आपदा से अब तक खेतों और बुनियादी ढांचे को 7 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। मनीला और आसपास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।