अगस्त 5, 2025 11:09 पूर्वाह्न

printer

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर का राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में किया स्‍वागत 

 
 
फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर का आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने औपचारिक स्‍वागत किया। उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। 
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलीपींस के राष्‍ट्रपति के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत से द्विपक्षीय सहयोग और प्रगाढ़ होगा।