फिलिस्तीनीआतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध में संघर्ष विराम की संभावनाओं पर चर्चा करने केलिए इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट आज बैठक करेगी। बैठक तेल अवीव में इस्राइलरक्षा बल मुख्यालय में होगी। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हाल ही में घोषणा की कि इस्राइल ने गाजा पट्टी और मिस्रके बीच एक प्रमुख सीमा क्षेत्र फिलाडेल्फी कॉरिडोर से इस्राइली सैनिकों की वापसी स्वीकारकर ली है। जबकि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस बात सेइनकार किया है कि वह गाजा-मिस्र सीमासे सैन्य बलों को वापस लेने पर सहमत हुए हैं। श्रीब्लिंकन तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर पश्चिम एशिया में थे। ब्लिंकन ने राष्ट्रपति इस्साक हर्ज़ोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित शीर्ष इस्राइली नेतृत्व केसाथ कई बैठकें कीं। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की।
Site Admin | अगस्त 22, 2024 4:39 अपराह्न
फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध में संघर्ष विराम की संभावनाओं पर चर्चा करने केलिए इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट आज बैठक करेगी