फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो इंडिया -एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटल और AI, सतत विकास और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को पर मजबूत करेगा। कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एयरपोर्ट पर फिनलैंड के प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 8:22 पूर्वाह्न
फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे