विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
श्री जॉर्ज ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा भी बातचीत के दौरान आया।
श्री सिबी जॉर्ज ने कहा कि डिजिटल नवाचार में फिनलैंड की उन्नत क्षमता भारत की डिजिटल बदलाव पहल के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने 5-जी और 6-जी, क्वांटम संचार, क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त कार्य समूह का गठन किया है।
बाइट-सिबी जॉर्ज
श्री जॉर्ज ने कहा कि दोनों देशों ने प्रवासन और मोबिलिटी साझेदारी के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों में पेशेवरों, विद्यार्थियों, उद्यमियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों सहित अन्य प्रतिभाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। श्री जॉर्ज ने आशा व्यक्त की फिनलैंड भारतीय विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और अध्ययन बाद रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराएगा।
पश्चिम मामलों के सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति के बीच कल हुई बातचीत में आपूर्ति श्रृंखला में समायोजन बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।