मार्च 7, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

फिट इंडिया कार्निवल का दूसरा संस्करण कल से नई दिल्ली में शुरू

फिट इंडिया कार्निवल का दूसरा संस्करण कल से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्निवल मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 64वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के समापन के बाद 8, 9 और 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

इस संस्करण में महिला एथलीट, इन्फ्लुएंसर्स और फिटनेस चैंपियन्‍स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह आयोजन फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों, खिलाड़ियों, मशहूर हस्तियों और नागरिकों को एक साथ लाता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला