फ़रवरी 16, 2026 7:17 अपराह्न

printer

फार्मा क्षेत्र ने भारत और अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का किया स्वागत

फार्मा क्षेत्र ने भारत और अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में चिकित्सा उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष आर.एस. तनवर ने कहा कि इस समझौते से भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी, बाजार तक पहुंच बढ़ेगी और निर्यात के अवसर भी बेहतर होंगे।

उन्होंने कहा कि इस समझौते के साथ देश का चिकित्सा उपकरण क्षेत्र एक महत्वपूर्ण स्थिति में प्रवेश कर गया है। चिकित्सा उपकरण निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष आर.एस. तनवर ने  कहा कि भारतीय चिकित्सा उपकरणों पर कम किए गए शुल्क से अमरीकी बाजार में भारत की लागत प्रतिस्पर्धा में काफी सुधार होगा।