फ़िलीपींस में कालमागी तूफ़ान के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। तूफ़ान से आज मध्य फ़िलीपींस में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान 140 से 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चली। बाढ़ के कारण लिलोअन में लोग छतों पर फँस गए। राहत कार्यों के लिए तैनात एक सैन्य हेलीकॉप्टर उत्तरी मिंडानाओ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 160 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। अधिकारियों ने तीन मीटर ऊँची तूफ़ानी लहरें उठने की चेतावनी दी है। तूफ़ान के बुधवार तक दक्षिण चीन सागर पहुँचने की आशंका है। वियतनाम इसके संभावित असर से निपटने की तैयारी कर रहा है।