नालंदा जिले के एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड अंतर्गत फल्गु और लोकाईन नदी में आई अचानक बाढ़ से हुयी तबाही के दो दिन बाद अब स्थिति धीरे-धीरे समान्य होने लगी है। कई गावों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। नालंदा जिले के एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड के विभिन्न भागों में फल्गु और लोकाइन नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कई गावों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। बेलदारी बिगहा गाँव के घरों मे घुसा बाढ़ का पानी निकल गया है। प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर और सामुदायिक रसोई सुचारु रुप से चल रहे हैं।
इधर प्रशासन टूटे तटबंधों की मरम्मती के काम में युद्धस्तर पर जुटा है। पीएचईडी विभाग के कर्मी भी कई गांवों मे खराब पड़े चापाकल की मरम्मती का काम कर रहे हैं। महामारी के हालात न बने इसलिए गाँवों के नली-गली में ब्लीचिंग पॉउडर का छिड़काव किया जा रहा है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों में पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।