सरकार ने सोशल मीडिया की इन खबरों का खंडन किया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 हजार रुपये के निवेश पर 10 लाख रुपये प्रति माह का रिटर्न देने वाली योजना का प्रचार कर रही हैं। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इन दावों को फर्जी बताया है और कहा है कि वित्त मंत्री या सरकार ने ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया है। सरकार ने लोगों से यह अपील भी की है कि वे आधिकारिक स्रोतों की सूचना पर ही भरोसा करें किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।
News On AIR | मार्च 7, 2026 12:55 अपराह्न
फर्जी निवेश योजना के दावे पर सरकार की चेतावनी, आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील