केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय ने फर्जी चालानों के इस्तेमाल से 85 लाख रुपये से अधिक के अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने के आरोप में कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार आरोपियों के बयानों से पता चला है कि प्रोपराइटर और उसके पिता ने फर्जी आईटीसी दावे करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार व्यक्तियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि धन के प्रवाह का पता लगाने और अन्य लाभार्थियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।