फ़रवरी 25, 2026 6:24 अपराह्न

printer

फरवरी तक पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 28 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बिके: भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी

भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने आज कहा कि इस वर्ष फरवरी तक पीएम ई-ड्राइव योजना के अन्‍तर्गत 28 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा चुके थे। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य तथा उद्योग परिसंघ द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयोजित तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री कुमारस्वामी ने बताया कि बेचे गए वाहनों में 20 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और लगभग 3 लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के विद्युतीकरण में तेजी आई है और प्रमुख शहरों में 14 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी गई है।