जून 25, 2025 11:05 पूर्वाह्न

printer

फरजाना बेगम को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की नामित सदस्य फरजाना बेगम को आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फरजाना मूलरूप से उधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर की निवासी हैं।
अल्पसंख्यक आयोग के निजी सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेख है कि जब तक आयोग में उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक आयोग की नामित सदस्य फरजाना उपाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगी।