फ़रवरी 11, 2026 2:19 अपराह्न

printer

प. बंगाल में केवल 52 सरकारी स्कूल ही शिक्षा मंत्रालय की विद्यांजलि पहल के अंतर्गत शामिल: जयंत चौधरी

शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 82 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में से केवल 52 सरकारी स्कूल ही शिक्षा मंत्रालय की विद्यांजलि पहल के अंतर्गत शामिल हो पाए हैं। प्रश्नकाल के दौरान श्री चौधरी ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल से इस योजना में भाग लेने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।

 

उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार के रवैये के कारण विद्यार्थी इस योजना में भाग लेने से हिचकिचा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो हजार से अधिक विद्यार्थी वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत हैं। शिक्षा मंत्रालय की विद्यजंलि पहल का उद्देश्य देश भर में सामुदायिक और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से स्कूलों को सशक्त बनाना है।